पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की 99 सीटों पर उसे घेरते हुए कहा कि उसे समझना चाहिए कि उसे जनता ने नकार दिया है। 2024 के चुनाव में कांग्रेस के लिए भी इस देश की जनता ने भी जनादेश दिया है। इस देश का जनादेश है, आप वहीं बैठिए। विपक्ष में बैठो और तर्क खत्म हो जाए तो चीखते रहो चिल्लाते रहो। कांग्रेस के इतिहास का ये पहला मौका है जब लगातार तीन बार कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। कांग्रेस के इतिहास में ये तीसरी सबसे बड़ी हार है। तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। अच्छा होता कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती, जनता जनार्दन के आदेश को सर आंखों पर चढ़ाती, आत्मलोकन करती लेकिन ये तो शीर्षासन करने में लगी हुई है। लेकिन कांग्रेस और उसका इको सिस्टृम दिन रात बिजली जला कर ये स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने हमें हरा दिया है।
कोई बच्चा साइकिल से गिर जाता है तो रोने लगता है तो उसे तरह तरह से समझाने बुझाने का प्रयास करती है। चिड़िया उड़ गई आदि कह कर उस बच्चे का मन बहला देते हैं। इस लिए आज कल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है। कांग्रेस के लोग और उनका इको सिस्टम आजकल ये मन बहलाने का काम कर रहा है।